फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नकाबपोशों ने युवक को अगवा किया, फायरिंग

विज्ञापन
नकाबपोशों ने युवक को अगवा किया, फायरिंग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कासगंज। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बहेड़िया में बदमाशों ने युवक को अगवा कर लिया। जानकारी पर बदमाशों और ग्रामीणों के बीच फायरिंग हो गई। काफी देर की फायरिंग के बाद बदमाश अपहृत को छोड़कर फरार हो गए। घटना के बाद से गांव में दहशत का माहौल है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने क्षेत्र में गश्त की।
विज्ञापन

बहेड़िया निवासी बृजेश (25) पुत्र चंद्रपाल गुरुवार देर शाम अपने खेत पर चारा लेने गया था। इसके बाद वह नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू कर दी। परिजन और ग्रामीण बृजेश की तलाश कर रहे थे। तभी खेत में छिपे बदमाशों ने ग्रामीणों पर फायरिंग कर दी। इसके बाद ग्रामीणों ने खेत की घेराबंदी कर ली और फायरिंग कीञ काफी देर तक ग्रामीणों और बदमाशों के बीच फायरिंग होती रही। ग्रामीणों की फायरिंग से बदमाशों के पैर उखड़ गए और बदमाश अपहृत युवक को खेत में छोड़ कर भाग गए। खेत से फायरिंग बंद होने पर ग्रामीणों ने खेत में घुसकर तलाश शुरू की। बृजेश फसल के बीच हाथ पैर बंधा पड़ा था। इधर, सूचना पर पहुंची पुलिस ने अपहृत के हाथ पैर खोलकर उसे मुक्त कराया। पुलिस व ग्रामीणों ने काफी देर तक बदमाशों की तलाश की, लेकिन कोई बदमाश हाथ नहीं लगा।
बदमाशों ने युवक से धनी ग्रामीण के बारे में की पूछताछ
कासगंज। बदमाशों के चंगुल से मुक्त बृजेश ने ग्रामीणों को बताया कि खेत पर चारा काटते समय तीन नकाबपोश बदमाश आए और मुंह बंद कर उसके हाथ पैर बांध दिए। बदमाश उसे बाजरा के खेत में ले गए उसकी मारपीट की। बदमाश पूछ रहे थे कि गांव में कौन लोग सबसे ज्यादा पैसे वाले हैं? और किसके पास जेवरात हैं? बदमाश जान से मारने की धमकी भी दे रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक युवक के अपहरण की सूचना मिली। उसकी तलाश की गई। जो युवक गायब हुआ था वह मिल गया है पुलिस के सामने फायरिंग नहीं हुई। अशोक कुमार, कोतवाली प्रभारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें