एटा। राशन की कालाबाजारी के लिए जा रही गाड़ी को प्रशासनिक अधिकारियों ने मंडी के गेट से पकड़ लिया। हालांकि दिनभर चली जांच पड़ताल के बाद कोई सबूत नहीं मिलने ंपर उसे छोड़ दिया गया। हालांकि ज्वाइंट मजिस्ट्रेट महेन्द्र सिंह तंवर ने यह साफ कर दियाक है कि औचक निरीक्षण जारी रहेगा।
गुरुवार सुबह ज्वाइंट मजिस्ट्रेट महेन्द्र सिंह तंवर को शिकायत मिली थी कि शीतलपुर ब्लॉक के दरिगपुर का राशन डीलर संतोष कुमार गेहूं एक मैक्सपिक में भरकर मंडी ले जा रहा है। जिसे तहसील और पुलिस टीम भेजकर पकड़ लिया गया। दनिभर जांच पड़ताल की गई। राशन डीलर के घरा पूरा राशन पाया गया। शाम को गाड़ी को छोड़ दिया गया।