फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंकों का तीन करोड़ रुपया दबाए बैठे हैं सफेदपोश

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
एटा। बैंक के करोड़ों रुपये डकार बैठे लोगों में सफेदपोश भी शामिल हैं। कर्ज लेकर भूलने वालों के खिलाफ अब जिला सहकारी बैंक के जिम्मेदार कार्रवाई की तैयारी में है। एनपीए में पहुंची धनराशि को वसूलने के लिए कुर्की की कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।

जिला सहकारी बैंक का लगभग साढ़े तीन करोड़ रुपये एनपीए की श्रेणी में पहुंच चुका है। इतनी बड़ी रकम को डकारने वालों में जिले के कई कद्दावर नेता भी शामिल हैं। इन पर अभी तक बैंक द्वारा कोई कार्रवाई नहीं हो सकी है। हालांकि निजाम बदलने के बाद जिला सहकारी बैंक के जिम्मेदारों ने कार्रवाई करने का मन बना लिया है।
विज्ञापन


हाल ही में बैंक ने रकम नहीं लौटाने वालों को नोटिस जारी कर दिया गया है। समय रहते धनराशि जमा नहीं की गई तो कुुर्की की कार्रवाई की जाएगी। बैंक की सख्ती को देखकर सफेदपोशों में भी हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन



जिला सहकारी बैंक का लगभग 3.5 करोड़ रुपये एनपीए की श्रेणी में है। लंबे समय से बैंक की रकम जमा नहीं करने वालों में जिले के कई सफेदपोश भी शामिल हैं। इन पर करीब तीन करोड़ रुपये बकाया है। धनराशि जमा के लिए अभी नोटिस भेज दिया गया है। यदि धनराशि जमा नहीं की जाएगी तो कुर्की की जाएगी।
नेपाल सिंह, सचिव, जिला सहकारी बैंक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें