फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्सप्रेसवे पर लूटपाट करने वाले पांच बदमाश पकड़े गए

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। पुलिस ने एक्सप्रेसवे की सर्विस रोड पर गांव अरुआ में नवनिर्मित मंदिर के पास से मुठभेड़ में पांच शातिर लुटेरों को पकड़ा है। इन लुटेरों ने 24 घंटे पहले ही एक्सप्रेसवे पर सवारी के रूप में बैठे फौजी से नकदी और मोबाइल लूटा था। नकदी, मोबाइल, हथियार और बोलेरो बरामद की है।
विज्ञापन


एक्सप्रेसवे पर सवारी बैठाकर लूटपाट करने वाले लिफाफा गैंग ने सात अक्तूबर को नौहझील के गांव रामनगला निवासी फौजी सन्नी कुमार पुत्र प्रेम सिंह से नकदी और मोबाइल लूट लिया और राधारानी अंडरपास के पास फेंक गए। मांट पुलिस ने पांच शातिर बदमाश पकड़कर खुलासा कर दिया।

पुलिस लाइन में एसपी (देहात) आदित्य शुक्ला ने बताया कि पुलिस ने मानागढ़ी निवासी संदीप चौधरी, गौतमबुद्धनगर के बादलपुर निवासी रोहित गुर्जर, गौतमबुद्धनगर की पिंक सिटी निवासी निर्देश कुमार, गौतमबुद्धनगर के अट्टा नौरंगपुर निवासी बबलू कुमार और निशांत राघव को पकड़ा है। एसएसपी बबलू कुमार ने पुलिस टीम को 10 हजार रुपये से पुरस्कृत किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें