फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेहतर पेंटिंग बनाइए, 10 हजार का पुरस्कार ले जाइए

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। शासन और कृषि विभाग ने छात्र-छात्राओं को जागरूक करने का निर्णय लिया है। इसके लिए कृषि अवशेष न जलाए जाएं विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता कराने का निर्णय लिया है। यह प्रतियोगिता एक अक्तूबर को तहसील स्तर पर आयोजित की जानी है। जिला विद्यालय निरीक्षक सर्वेश कुमार ने बताया कि फसल अवशेष न जलाने को लेकर किसानों को जागरूक करने के लिए तहसील स्तर पर पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इसमें प्रथम स्थान पाने वाले छात्र-छात्रा को 10 हजार, द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले को 7500 तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले को पांच हजार रुपये कृषि विभाग की तरफ से प्रदान किए जाएंगे।
विज्ञापन


डीआईओएस ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश पर यह प्रतियोगिता एक अक्तूबर को तहसील स्तर पर चयनित कॉलेजों में आयोजित की जाएगी। इसमें कक्षा नौ से 12 तक के छात्र-छात्राएं प्रतिभाग करेंगे। परीक्षा का परिणाम एक अक्तूबर को ही जारी किया जाएगा। दो अक्तूबर को कृषि विभाग उन्हें पुरस्कार प्रदान करेगा। प्रथम 10 स्थान पाने वाले छात्र-छात्राओं को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए भेजा जाएगा। डीआईओएस ने सभी कॉलेजों के प्रधानाचार्यों से अपनी तहसील स्तर के स्कूलों में बच्चों को पस्रतिभाग कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


किस तहसील में कहां होंगी प्रतियोगिता
तहसील का नाम कॉलेज का नाम जहां होनी है प्रतियोगिता
मैनपुरी राजकीय इंटर कॉलेज मैनपुरी
घिरोर राजकीय कन्या इंटर कॉलेज घिरोर
किशनी राजकीय कन्या इंटर कॉलेज किशनी
भोगांव नेशनल इंटर कॉलेज भोगांव
कुरावली देव नागरी इंटर कॉलेज कुरावली
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें