फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोगों को नहीं मिल रहा राशन, कार्ड धारक परेशान

विज्ञापन
गेहूं के भीगे बोरे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एटा। जिले में चल रही राशन डीलरों की हड़ताल लोगों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है। काफी दिनों से राशन न मिलने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। राशन की आस में कार्डधारक भटक रहे हैं, लेकिन कोई भी व्यवस्था नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

दरअसल, जिले में राशन वितरण के लिए 790 दुकानें हैं। जहां से करीब ढाई लाख लोगों को हर माह राशन मिलता है। लेकिन पिछले दिनों शुरू हुई राशन डीलरों की हड़ताल से लोगों को राशन नसीब नहीं हो पा रहा है। उधर, विभाग ने सोमवार से राशन बांटे जाने की बात कही है, लेकिन अब तक डीलरों की ओर से हड़ताल खत्म करने का एलान नहीं किया गया है। इसके चलते सोमवार को भी लोगों को राशन पाने के लिए परेशानी का सामना करना पड़ेगा। नई बस्ती के राजू जैन बताते हैं कि राशन मिल नहीं रहा है। पटियाली गेट के तौफीक अहमद कहते हैं कि राशन डीलरों की हड़ताल के चलते वितरण बंद है। पता नहीं कब तक राशन नसीब होगा। प्रेम नगर के सुनील का कहना है कि राशन वितरण प्रक्रिया जिले में बेहद खराब है। कभी राशन मिलता ही नहीं है। विनोद कुमार कहते हैं कि डीलरों की हड़ताल से कोई फर्क नहीं पड़ता। क्योंकि हड़ताल के बिना भी राशन मिलता नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें