फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़ी एलईडी स्क्रीन पर होंगे कान्हा के जन्म के दर्शन

विज्ञापन
डेमो - फोटो : डेमो
विज्ञापन
मथुरा। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर देश के कोने-कोने के अलावा विदेशों से आने वाले श्रद्धालु अपने आराध्य के दर्शन से वंचित न रहें इसके लिए जन्मस्थान संस्थान द्वारा परिसर में जगह-जगह बड़ी एलईडी स्क्रीन लगवाईं जाएंगी।
विज्ञापन


संस्थान के सचिव कपिल शर्मा ने बताया कि भीड़भाड़ के कारण मंदिर में प्रवेश न कर पाने वाले श्रद्धालु बड़ी स्क्रीन पर अपने आराध्य के दर्शन कर सकेंगे। बरसात के मौसम को ध्यान में रखते हुए श्रद्धालुओं के लिए मंदिर के आसपास तिरपाल की व्यवस्था की गई है। सुगम प्रवेश के लिए लाउडस्पीकरों का प्रयोग निर्देश देने के लिए किया जाएगा। गोविंद नगर के समीप गो चिकित्सालय (महाविद्या के निकट) में सेवा नियंत्रण कक्ष बनाया जाएगा। महाप्रसाद का वितरण जन्मभूमि निकास द्वार के दोनों ओर किया जाएगा।

इन्हें सौंपी गई साजसज्जा की व्यवस्था

भागवत भवन मंदिर में साजसज्जा की व्यवस्था हेमंत मुकुट वाले, केशवदेव मंदिर में अनिल भाई, भागवत भवन में विद्युत सजावट व्यवस्था आगरा के राजेश सिन्हा, केशवदेव मंदिर में अलीगढ़ के सोमेंद्र गुप्ता और बाहरी क्षेत्र में मथुरा के निरंजन प्रसाद गुप्ता को जिम्मेेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें