फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आ जाओ कान्हा मथुरा पुकार रही

विज्ञापन
विज्ञापन
आ जाओ कान्हा मथुरा पुकार रही
विज्ञापन

जन्माष्टमी पर अमर उजाला की मुहिम
भगवान की हर लीलास्थली का हाल जानेंगे
अमर उजाला ब्यूरो
मथुरा। आ जाओ कान्हा मथुरा पुकार रही है। आज समूचा ब्रज आपकी बाट जोह रहा है। बड़ी उम्मीद लगाए हैं लोग। उम्मीद लगाए भी क्यों नहीं। आज यमुना का पानी दूषित हो चुका है। गाय भटक रही है। कंस रूपी राक्षस दहशत फैला रहे हैं। बच्चे-महिलाएं कोई भी तो सुरक्षित नहीं रह गया है। आपके नाम पर सियासत तो हो रही है लेकिन विकास पिछड़ता जा रहा है। दावे स्मार्ट सिटी बनाने के हुए थे लेकिन गड्ढा सिटी बनाकर रख दिया। आपका गोकुल, नंदगांव, वृंदावन, बरसाना समेत सभी लीलास्थल विकास के मामले में हाशिए पर चले गए।
विज्ञापन

श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर इन्हीं मुद्दों को उठाने के लिए अमर उजाला आ जाओ कान्हा मथुरा पुकार रही मुहिम शुरू कर रहा है। इस मुहिम के अंतर्गत हम भगवान की सभी लीलास्थलियों का हाल जानेंगे। वहां के लिए क्या-क्या दावे हुए और क्या हकीकत है इस पर होगी सीधी बात। जन्माष्टमी तक चलेगी हमारी यह मुहिम। अगर आप भी इस संबंध में कुछ कहना चाहते हैं तो लिख भेजिए हमें अपने एक पासपोर्ट साइज फोटो के साथ। अभियान के बारे में जानकारी करने के लिए 9675832024 पर संपर्क करें।
विज्ञापन


हमारा पता है
अमर उजाला कार्यालय
होलीगेट (पूजा मार्केट)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें