फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुवार को भी यार्ड में खड़ी रही मालगाड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। रेलवे विजिलेंस इलाहाबाद की ओर से चेकिंग के लिए सोमवार को रोकी डिपार्टमेंटल मैटेरियल ट्रेन (डीएमटी) गुरुवार को भी रवाना नहीं हो सकी। ट्रेन को यार्ड में खड़ा करा दिया गया है। आगरा रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी संचित त्यागी का कहना है कि जांच पूरी हो जाने के बाद ट्रेन को रवाना किया जाएगा।
विज्ञापन


डीएमटी के 50 में से 41 हॉपरों में गिट्टी भरी थी। जांच टीम ने गिट्टियों की माप कराते हुए ट्रेन के ड्राइवर और गार्ड के बयान दर्ज किए थे। टीम ने ट्रेन को यार्ड में खड़ा करा दिया।

मंगलवार को आगरा से आए इंजीनियरिंग विभाग के लोगों ने भी जांच पड़ताल की। गिट्टियों में गड़बड़ी किए जाने का मामला चेयरमैन रेलवे बोर्ड के पास तक पहुंच गया है। रेलवे अधिकारी इस बारे में कुछ भी बोलने से बच रहे हैं। डीसीएम/पीआरओ संचित त्यागी ने बताया कि जांच अभी चल रही है। इंजीनियरिंग विभाग जो भी रिपोर्ट देगा उसके आधार पर निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें