फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीर्थ नगरी की पंचकोसीय परिक्रमा मार्ग का होगा सुंदरीकरण

विज्ञापन
तीर्थ नगरी की पंचकोसीय परिक्रमा मार्ग का होगा सुंदरीकरण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कासगंज/सोरों।
विज्ञापन

तीर्थनगरी सोरों के मार्गशीर्ष माह में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पंचकोसीय परिक्रमा करते हैं। कई संस्थाएं पंचकोसीय परिक्रमा के कार्यक्रम भी आयोजित करतीं हैं, लेकिन इस परिक्रमा मार्ग का रास्ता काफी सकरा एवं ऊबड़ खाबड़ है। जिसके चलते वाहन नहीं निकल पाते और लोगों को दिक्कतें होतीं हैं। अब तीर्थनगरी के विकास की योजना में इस पंचकोसीय परिक्रमा को सजाया संवारा जाएगा।
विज्ञापन

यह परिक्रमा मार्ग में कई पौराणिक मंदिर पड़ते हैं। वहीं कई छोटे मठ भी स्थापित हैं। इन सभी का जीर्णोद्धार होगा। आर्किटेक्ट की टीम ने शनिवार को 15 किलोमीटर लंबे परिक्रमा मार्ग पर भ्रमण किया। स्थानीय जानकार लोग भी टीम के साथ रहे। जिन्होंने टीम को पौराणिक जानकारियां उपलब्ध कराईं। इस परिक्रमा मार्ग में भागीरथ की गुफा बेहद ही जिज्ञासा की गुफा है। गंगा के अवतरण के लिए यहां भागीरथ ने तपस्या की थी। इस गुफा के बारे में कई किवदंतियां हैं। गुफा में एक शिवलिंग भी स्थापित है। इसी मार्ग पर करूआ देवता का प्राचीन मंदिर है वहीं बाछरू मंदिर भी। ये दोनों मंदिर काफी प्राचीन हैं। इसके अलावा बटुकनाथ मंदिर, सीताराम मंदिर, सूर्य कुंड, चंद्र कुंड भी परिक्रमा मार्ग में पड़ते हैं। इन सभी मार्गों को सजाने संवारने की योजना है। पूरे परिक्रमा मार्ग में प्रकाश की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। इसी के साथ ही परिक्रमा पर जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए पेयजल, विश्राम आदि की सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी। आर्किटैक्ट टीम ने सभी स्थानों का भ्रमण करके पंचकोसीय परिक्रमा मार्ग के विकास के लिए योजना पर काम शुरू कर दिया है। इस निरीक्षण के दौरान आर्किटैक्ट अब्दुल रऊफ, डा. राधाकृष्ण दीक्षित, संपूर्णानंद भारद्वाज, ईओ संतराम सरोज, जेई सत्येंद्र सिंह, योगेश चौधरी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें