फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिढ़पुरा में 1.98 करोड़ खर्च करा बनाया जाएगा तालाब

विज्ञापन
सिढ़पुरा में 1.98 करोड़ खर्च करा बनाया जाएगा तालाब - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कासगंज।
विज्ञापन

सिढ़पुरा नगर पंचायत शहर के अविकसित तालाब का सौंदर्यीकरण करा रही है। इसके लिए बड़ी रूपरेखा तैयार की गई है। तालाब को पक्का किया जाएगा। इसके अलावा तालाब के आसपास पार्क विकसित होंगे एवं बच्चों के मनोरंजन के इंतजाम भी किए जाएंगे। गंदे पानी की निकासी के लिए साइडों में नाले बनाए जाएंगे।
विज्ञापन

नगर पंचायत अध्यक्ष कंचन गुप्ता ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि तालाब के विकसित करने के प्रस्ताव पर काम शुरू कर दिया गया है। नगर में यह तालाब बीचों बीच में है। इस समय इसमें गंदे पानी का प्रवाह होता है। गंदे पानी का प्रवाह बंद करने के लिए तालाब की साइडों पर अलग से नाले बनाए जाएंगे। जिससे तालाब में गंदा पानी न आ सके। तालाब में साफ स्वच्छ पानी की व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए बोरिंग कराई जाएगी। यह पूरा प्रस्ताव 1 करोड़ 98 लाख की लागत का है। नगरपंचायत बोर्ड की इसे स्वीकृति मिल चुकी है। आर्किटैक्ट इंजीनियर भी नक्शे को अंतिम रूप दे चुके हैं। अपर जिलाधिकारी मनीष कुमार नाहर ने शनिवार को तालाब के नक्शे का अवलोकन करने के उपरांत हरी झंडी दे दी है। कस्बे के लोगों की काफी समय से तालाब को पुर्नजीवित कर सौंदर्यीकरण कराने की मांग थी। अब शीघ्र ही इसके निर्माण की प्रक्रिया शुरू होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें