फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री से सीखो सड़क पर चलने के नियम

विज्ञापन
मुख्यमंत्री से सीखो सड़क पर चलने के नियम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एटा। खुद को वीआईपी बताकर यातायात नियमों की धज्जियां उड़ाने वाले लोगों को जिले में आये सीएम योगी ने सीख दे गये। सीएम यातायात नियमों का पालन करने के प्रति सजग दिखे। पुलिस लाइन से सैनिक पड़ाव तक वह जिस कार से गये उस कार के शीशों पर काली फिल्म तो थी ही नहीं साथ ही सीएम भी सीट बेल्ट लगाए थे। यह उनके लिए बड़ा संदेश था जो खुद को वीआईपी बताकर यातायात नियमों का उल्लंघन कर सेखी बघारते हैं।
विज्ञापन

रविवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जिले के दौरे पर थे। इस दौरान उन्होंने कई बार कार से सफर किया। जिम्मेदारी वाले पद का सीएम पूरी तरह से पालन करते भी नजर आये। उन्होंने लोगों को बिना कुछ कहे ही बता दिया कि उनकी कथनी और करनी में कोई फर्क नहीं है। प्रदेश सरकार हादसों को रोकने के लिए सीट बेल्ट और हेलमेट का इस्तेमाल करने के लिए सभी जिलों में अभियान चलवा रही है। सीएम योगी जिले में कार पर सफर करते हुए नियमों का पालन करते दिखे। वह कार में सीट लगाकर बैठे और कार के शीशों पर भी किसी प्रकार की फिल्म नहीं लगी थी। उन्होंने यातयात के नियमों का पालन करते हुए लोगों को सीख दी है। जिले में होने वाली वाहन चेकिंग के दौरान देखा जाता है कि सत्ता पक्ष या विपक्ष के लोग अपने पद का रौब दिखाते हुए यातायात के नियमों को नजंरदाज करते हैं। पुलिस द्वारा कार्रवाई करने पर रुतबा गांठते हुए उन पर दबाव बनाते है। काश, ऐसे लोगों को सीएम का यह छोटा सा सफर कुछ सिखा जाए। सीएम की गाड़ी के शीशे सफेद होने के चलते जनता ने भी जमकर प्रशंसा की है।
भारी वाहनों को शहर से बाहर रोका
एटा। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर शहर से गुजरने वाले वाहनों को व्यवस्थित करने के लिए पुलिस प्रशासन ने व्यवस्था पहले ही कर ली थी। इसको लेकर रविवार को शहर में भारी वाहनों को पिलुआ, मलावन, रिजोर, बागवाला, कासगंज रोड आदि जगहों पर रोक कर रखा गया। शहर में हल्के वाहनों का ही अवागमन रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें