परिवहन विभाग ने दो स्कूली बसों पर की कार्रवाई
- फोटो : अमर उजाला
एटा। फिटनेस चेकिंग में फेल होने के बाद भी बड़ी संख्या में स्कूली वाहन धड़ल्ले से बच्चों के परिवहन में प्रयोग किए जा रहे हैं। एआरटीओ के अनुसार फिटनेस चेकिंग में 41 वाहनों में फिटनेस कमी, परमिट की वैधता खत्म पाई गई है।
41 स्कूली वाहन फिटनेस चेकिंग में फेल होने के बाद भी धड़ल्ले से बच्चों का परिवहन कर रहे हैं। ऐसे में गंभीर हादसों की आशंका बनी हुई है। जांच टीम की आख्या पर एआरटीओ ने 41 स्कूली वाहनों को अनुचित बताते हुए संस्था प्रमुखों को पत्र लिखकर इनके संचालन पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाने की सलाह दी है। साथ ही इसकी एक सूची जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय को भी प्रेषित की है।
--
वाहन फिटनेस चेकिंग में 41 स्कूली वाहन अनफिट मिले हैं। इनमें फिटनेस से लेकर परमिट वैधता की कमी मिली है। संबंधित संस्थाओं के प्रबंधक-प्रधानाचार्यों को नोटिस जारी कर अनफिट वाहनों की सूचना दे नियमानुसार फिटनेस कराने के निर्देश दिए गए हैं। इसकी सूचना डीआईओएस-बीएसए और जिलाधिकारी को भी प्रेषित कर दी गई है।
-हेमचंद्र गौतम, एआरटीओ