फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाइयों में मारपीट, ईंट लगने से चचेरे भाई की मौत

विज्ञापन
भाइयों में मारपीट, ईंट लगने से चचेरे भाई की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कासगंज। सिढ़पुरा के ग्राम अनंगपुर में शादी समारोह में दावत के दौरान भोजन परोसने को लेकर चचेरे-तहेरे भाइयों में जमकर मारपीट हुई। ईंट लगने से एक भाई की मौत हो गई। मृतक के भाई ने तहेरे भाइयों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

ग्राम अनंगपुर में धर्मवीर सिंह की पुत्री के वैवाहिक समारोह में दावत चल रही थी। ग्रीशचंद्र पुत्र वीर सहाय दावत में खाने के लिए बैठा और उसने अपने तहेरे भाई जागेश पुत्र यादराम से भोजन परोसने को कहा तो दोनों में कहासुनी होने लगी। जागेश ने गाली गलौज की तो ग्रीशचंद्र ने इसका विरोध किया। तभी जागेश का भाई संजू भी आ गया। दोनों मिलकर ग्रीशचंद को पीटने लगे। इसका पता ग्रीशचंद्र के भाई राजू (28) को लगा तो वह भी पहुंच गया और बीच बचाव करने लगा। मारपीट में वह खड़ंजा पर गिर गया। ईंट लगने से वह गंभीर घायल हो गया। परिजन उसे डॉक्टर के पास ले जा रहे थे तभी उसने दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक राजू के भाई ने तहेरे भाई जागेश और संजू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें