फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली विभाग: 16.76 करोड़ दबाए बैठी नगर पालिका

विज्ञापन
100 का नोट
विज्ञापन
एटा। शहरी खंड के विद्युत उपभोक्ता 19 करोड़ का राजस्व दबाए बैठे हैं। इनमें अकेले पालिका पर 16 करोड़ 76 लाख का बिल है। वहीं 26 हजार से अधिक घरेलू उपभोक्ताओं पर डेढ़ करोड़ रुपये से अधिक का देय है। सतत विद्युत आपूर्ति एवं बेहतर सेवाओं का दावा करने वाले विद्युत उपभोक्ता बिल भुगतान के प्रति गंभीर नहीं हैं। चेतावनी के बाद भी लोग नियमित बिजली बिल जमा नहीं कर रहे। इन पर निगम का करोड़ों रुपये बकाया है। सरकारी विभाग भी पीछे नहीं हैं। पालिका परिषद की मनमानी तो चौंकाने वाली है। वित्तीय वर्ष के पहले तीन महीनों में सरकारी विभागों पर साढ़े सत्रह करोड़ का राजस्व बकाया है। इनमें वाटर वर्क्स पर 12.80 करोड़ एवं स्ट्रीट लाइट पर चार करोड़ रुपये देय है। वहीं 26 हजार से अधिक घरेलू विद्युत उपभोक्ता भी डेढ़ करोड़ से अधिक का राजस्व दबाए बैठे हैं।
विज्ञापन


172 प्राथमिकी, 419 डिसकनेक्शन
राजस्व वसूली एवं बिजली चोरी रोकने के तीस दिनों के सघन चेकिंग अभियान में 172 बिजली चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। इनके विरुद्ध 26 लाख रुपये से अधिक का राजस्व निर्धारित किया गया। इस दौरान तीस लाख रुपये से अधिक के 419 डिसकनेक्शन भी किए गए। उपभोक्ता पार्ट पेमेंट कर संयोजन करा लेते हैं।

विद्युत उपभोक्ता बिल भुगतान को लेकर गंभीर नहीं हैं। सतत अभियानों के बाद भी 19 करोड़ का राजस्व बकाया है। इनमें वाटर वर्क्स एवं स्ट्रीट लाइट का 16.76 करोड़ रुपये है। डिसकनेक्शन एवं प्राथमिकी के बाद भी नहीं चेत रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-जगतराम, अधिशासी अभियंता, शहरी खंड
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें