मैनपुरी। तहसील घिरोर के गांव चीतई में केवल 16 शौचालय ही बने हैं। प्रस्तावित ओडीएफ ग्राम में आवंटित 86 में से 70 शौचालय अभी तक नहीं बने हैं। ग्रामीणों ने सीडीओ से शौचालय निर्माण की जांच कराने की मांग की है। ग्रामीणों के अनुसार तहसील घिरोर की ग्राम पंचायत चीतई महानंद प्रस्तावित ओडीएफ गांव की सूची में शामिल है। ग्राम पंचायत में 86 शौचालय निर्माण का आवंटन हुआ। धनराशि भी आवंटित कर दी गई। केवल 16 शौचालय का ही निर्माण हुआ है। 70 शौचालय अभी तक नहीं बने हैं।
सोमवार को ग्रामीणों ने विकास भवन पहुंचकर सीडीओ को ज्ञापन दिया। ज्ञापन में कहा है जयकुमार, मुकेश, निरंजन, निरोत्तम, पिंकू, रामदास, रामप्रसाद, सतीश चंद्र, शकुंतला देवी, सूरजपाल, संतोष, इंद्रपाल, पन्नालाल का पात्रता के आधार पर शौचालय निर्माण होना था, लेकिन शौचालय नहीं बने हैं। गांव में शौचालय निर्माण में धांधली की गई है। ग्रामीणों ने शौचालय निर्माण की जांच की मांग की है। रामप्रसाद, मानदेवी, प्रीतम प्यारी, लौंगश्री, राजेश कुमार, संजू, सुभाष, राधेश्याम मौजूद रहे। सीडीओ ने जांच कराने के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया है।