फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर को मिलेगी अब टूटी सड़कों से निजात

विज्ञापन
सरकार के दावों की पोल खोल रहे कासगंज-बरेली मार्ग के गड्ढे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कासगंज। नगर की जर्जर हाल टूटी सड़कों से शहरवासियों को अब शीघ्र निजात मिलने वाली है। करीब 2 करोड़ की लागत से 59 स्थानों पर इंटरलॉकिंग सड़कें और आरसीसी नालियों का निर्माण किया जाएगा। इससे बस्तियों में जल निकासी की समस्या का बाशिंदों को सामना न करना पड़े।
विज्ञापन

नगरपालिका ने 59 प्रस्तावों को हरी झंडी देकर निर्माण की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया है। इसी माह में टेंडर आमंत्रित किए गए हैं। नगरपालिका अध्यक्ष रजनी साहू एवं अधिशासी अधिकारी आरपी श्रीवास्तव ने बताया कि पूरे शहर में विभिन्न बस्तियों और गलियों की सड़कों को निर्माण के लिए चिह्नित किया गया है। बृज कुंज कॉलोनी, गंगेश्वर कॉलोनी, चंदन नगर, गली जुलाहान, गली सरस्वती शिशु मंदिर, धान मील रोड, कमला मार्केट, दीन दयालपुरम, गली मनौटा अंसारी चौक,अमांपुर चौराहा, श्रीगणेश कालोनी, रॉयल पैलेस, अशोक नगर, दुर्गा कॉलोनी, गली पल्लेदारान, लवकुश नगर, गली पतरौल, गली छप्पर वाली, हुल्का महादेव मंदिर, सूर्य नगर, लालपुर सहित अन्य विभिन्न वार्डों में इंटरलॉकिंग सड़कों और आरसीसी की नालियों का निर्माण किया जाएगा। पालिकाध्यक्ष ने बताया कि यह सभी निर्माण गुणवत्ता परक रूप से कराए जाएंगे। कार्य की गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं होगा। उन्होंने बताया कि नगरपालिका ने विकास कार्य वृद्ध स्तर पर शुरू किए हैं। कुछ ही समय के बाद शहर में बड़ा बदलाव नजर आएगा।
शहर के पार्कों का हो रहा विकास
कासगंज। नगरपालिका के सहायक अभियंता जमुना सिंह ने बताया कि नगर के पार्कों का सुंदरीकरण कराया जा रहा है। प्रभुपार्क में कार्य जारी हैं। इसके अलावा आवास विकास कॉलोनी में पार्कों का विकास निरंतर जारी है। उन्होंने कहा कि नगर पालिका अध्यक्ष एवं बोर्ड विकास के कार्यों को लगातार आगे बढ़ाने को प्रयासरत हैं। और यह प्रयास निरंतर जारी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें