फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज बुख़ार ने ली मासूम की जान

विज्ञापन
medicine
विज्ञापन
पटियाली।
विज्ञापन

क्षेत्र में फैल रहे संक्रामक रोग जानलेवा हो रहे हैं। लगातार लोग संक्रामक रोग की चपेट में आ रहे हैं, लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों मे ंचिकित्सा सेवा की स्थिति काफी खराब है। या तो अस्पताल बंद रहते हैं या फिर उनमें चिकित्सक नहीं बैठते। गंजडुंडवारा क्षेत्र के ग्राम नरदोली में तेज बुखार आने से एक मासूम की मौत हो गई। मासूम की मौत से परिवार में कोहराम मच
विज्ञापन

शानू निवासी नरदौली गंजडुडवारा का परिवार शनिवार को ईद की खुशियां मना रहा था। देर सांय अचानक ही उनके पुत्र अजीम (3) को तेज बुखार आया। वह अपने पुत्र को कस्बे के ही चिकित्सक के पास ले गया। उसको दवा दिलाई लेकिन कोई आराम नहीं मिला। जब मासूम का बुखार नहीं उतरा तो वह उसको कासगंज ले आया जहा उपचार के समय अजीम ने रविवार की दोपहर दम तोड़ दिया। अचानक हुई मौत से परिवार में कोहराम मच गया। ग्रामीणों ने बताया की गांव में स्वास्थ केंद्र तो हें लेकिन अस्पताल बंद रहता हैं। जिससे ग्रामीणों को अपना इलाज कराने में काफी दिक्कत होती है। ग्रामीण मंहगा इलाज कराने को मजबूर है। ग्रामीण अवनीश गुप्ता, विष्णु सिंह, प्रवेश यादव, ललित मिश्रा, रामअवतार, सुरेन्द्र पाठक ने स्वास्थ्य केंद्र पर चिकित्सक तैनात किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें