एटा। रजपुरा में शुक्रवार को भाई-भाई में झगड़े की वजह कोई और नहीं अपितु छोटा भाई द्वारा भाभी को भगा ले जाने का मामला था। भाभी को भगा ले जाने के बाद पहली बार गांव आया तो भाई से झगड़ा हो गया और सिर में भारी वस्तु से प्रहार कर दिया और उसकी मौत हो गई थी। सिर में चोट लगने से मौत का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ है।
थाना सकीट के गांव रजपुरा निवासी भरत सिंह उर्फ करू पुत्र रामनरेश की शुक्रवार को छोटे भाई वासुदेव ने सिर में भारी वस्तु से प्रहार कर हत्या कर दी थी। बताया जा रहा है कि भरत सिंह की पत्नी से वासुदेव के संबंध थे। परिजन इसका विरोध कर रहे थे। विरोध बढ़ने पर वासुदेव भाई भारत की पत्नी को भगा ले गया और फिरोजाबाद में भाभी के साथ रहने लगा। दो दिन पहले ही वासुदेव गांव आया और अपने हिस्से की जमीन में बंटवारा और गेहूं की फसल में हिस्सा मांगने लगा।
इसका परिजनों ने विरोध किया। भारत से भी उसकी कहासुनी हो गई। इसके बाद गुस्से में वासुदेव ने पास में पड़े बड़ी तराजू की रॉड से भारत सिंह पर प्रहार कर दिया। सिर में गंभीर चोट लगने से भरत सिंह उर्फ पप्पू मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी सिर में गंभीर चोट लगने से हुई मौत को खुलासा हुआ है। मामले में छोटे भाई रामदेव ने वासुदेव के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।