फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला बंदियों और उनके बच्चों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। आयशा स्मृति कृषक विद्यालय शिक्षा समिति ने जिला जेल पहुंचकर महिला बंदियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। उनके साथ जेल में रहे बच्चों का भी परीक्षण किया गया। इसके अतिरिक्त बच्चों के लिए जेल में खिलौना बैंक की भी स्थापना कराई गई। जेल में बंद महिला बंदियों और उनके साथ रह रहे बच्चों का परीक्षण समिति ने डॉक्टरों की टीम के साथ कराया। समिति की प्रबंधक आराधना गुप्ता ने समिति की तरफ से बच्चों के लिए खिलौना बैंक की स्थापना कराई।
विज्ञापन


जिसके लिए संस्था की ओर से चार कुर्सी, आठ बैट और बॉल, दो वॉलीबाल, ढपली, खंजरी, कार, ट्रेल, बैलगाड़ी, किताबें, पेंसिल आदि खिलौने उपलब्ध कराए गए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पालिकाध्यक्ष मनोरमा देवी मौजूद रहीं। उन्होंने जेल में पानी की समस्या को दूर करने का भरोसा दिया। महिलाओं तथा बच्चों को कैलश्यिम आदि के साथ अन्य दवाइयां भी वितरित की गईं। कार्यक्रम के दौरान पल्लवी यादव, लक्ष्मण गुप्ता, अनीता यादव, अवनीश यादव, डा. ऊषा गुप्ता, भरत गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें