फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ की बैठक में दस सूत्री लंबित मांगों को पूरा कराने के लिए रणनीति तैयार की गई। संघ ने आगामी 18 जून को जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन की घोषणा की है।
संघ के जिलाध्यक्ष मुलायम सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में संघ के जनपदीय स्तरीय पदाधिकारी मौजूद रहे। बैठक के दौरान लंबित 10 सूत्री मांगों को पूर्ण कराने के लिए आगामी 18 जून को विकास भवन के सामने धरना प्रदर्शन एवं दो जूलाई को जनता दरबार करने के दौरान मुख्यमंत्री का घिराव करने का निर्णय लिया गया। बैठक में अनिल कुमार बाल्मीकि, साधना देवी, मधु प्रताप, संदीप कुमार और राजकुमार आदि मौजूद रहे।
ग्राम मटामई में शौचालय निर्माण में अनियमिता मिलने पर सीडीओ ने ग्राम प्रधान के विरूद्व नोटिस जारी करने के निर्देश दिए हैं। मुुख्य विकास अधिकारी नेहा जैन ने बुधवार को मटामई का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान गांव में स्वच्छ भारत मिशन के तहत निर्माणाधीन शौचालयों की गुणवत्ता ठीक नहीं मिली। सीडीओ ने इस संबंध में ग्राम प्रधान के विरूद्व नोटिस जारी करने के निर्देश दिए हैं।