फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंकों में हड़ताल से दो सौ करोड़ का लेनदेन प्रभावित

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। यूनाइटेड फोर आफ बैंक यूनियन के आव्हान पर बुधवार को सरकारी बैंकों में हड़ताल रही। हड़ताल से जिले में करीब दो सौ करोड़ का लेनदेन प्रभावित रहा। करीब 12 करोड़ के चेक क्लियरेंस में फंस गए। इसके चलते व्यापारियों को लेनदेन में दिक्कतें हुई। ऐसे में प्राइवेट बैंकों से जरूरी लेनदेन किए।
विज्ञापन


बैंक अधिकारी एवं कर्मचारी स्टेट बैंक आफ इंडिया की मुख्य शाखा में एकत्र हुए। प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए स्टेट बैंक आफीसर्स एसोसिएशन के क्षेत्रीय सचिव अमित जैन ने कहा कि सरकार कारपोरेट क्षेत्र के ऋण माफ कर रही है। बैंकों को हानि दिखाकर उचित वेतन वृद्धि नहीं कर रही। स्टेट बैंक आफ इंडिया स्टाफ एसोसिएशन के क्षेत्रीय सचिव डा. वीके जैन ने शीघ्र उचित वेतन वृद्धि की मांग की। पंजाब नेशनल बैंक के अरविंद यादव ने कहा कि सरकार ने बड़े एवं उच्च पदों पर आसीन व्यक्तियों के लिए वेतन में असाधारण वृद्धि की है।

लेकिन बैंक कर्मचारियों के लिए मामूली वृद्धि की बात कही जा रही है। ओरियंटल बैंक के शानू जैन, दीपक उपाध्याय, राहुल कुमार ने भारतीय बैंक संघ द्वारा दिए दो प्रतिशत वेतन वृद्धि के प्रस्ताव की आलोचना की। यूपी बैंक इंपलाइज यूनियन के जिला सचिव अशोक माहेश्वरी ने कहा कि भारतीय बैंक संघ और सरकार ने दो प्रतिशत वेतन वृद्धि का प्रस्ताव बनाकर कर्मचारियों एवं अधिकारियों का अपमान किया है। जबकि सांसदों एवं विधायकों का वेतन 300 प्रतिशत तक बढ़ा है। आरएस गौतम, देशदीप पांडेय, जूही जैन, सलोनी शर्मा, एसके खंडेलवाल, जौली जैन, वेदांशु मिश्रा, शैलेंद्र शर्मा, पंकज कुमार, गंगाराम चौधरी, मतलूब अली रहे।
विज्ञापन


यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के आह्वान पर अखिल भारतीय बैंकों की दो दिवसीय हड़ताल बुधवार से शुरू हो गई। सरकारी बैंकों के प्रतिनिधि बड़ा बाजार स्थिति पंजाब नेशनल बैंक पर एकत्रित हुए और जमकर नारेबाजी की। वक्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए सात सूत्री मांगें पूरी करने की मांग की। कर्मचारी मांग पत्र हल करने में आईबीए के विलंब का विरोध कर रहे थे।

कर्मचारियों ने मांग की कि त्शीघ्र वेतन पुनरीक्षण समझौता पास किया जाए, वेतन में पर्याप्त वृद्धि और अन्य सेवा शर्तों में सुधार कर स्केल आठ तक के अधिकारियों के लिए वेतन पुनरीक्षण समझौता मान्य किया जाए। आरएस यादव, अरविंद यादव, दिलीप यादव, विनय दीक्षित, तेरस, गुंजन, आरएस जिज्ञासू, राघव यादव और जगजीत सिंह मौजूद रहे। हड़ताल में पंजाब नेशनल बैंक, बैंक ऑफ इंडिया, सेंट्रल बैंक, ओरियंटल बैंक, स्टेट बैंक समेत अन्य बैंक के कर्मी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें