फिरोजाबाद। किशन नगर की जनता आठ दिनों से सड़क और पानी की मांग को लेकर धरने पर बैठी है। सोमवार को पेयजल समस्या के संबंध में कुछ अधिकारी पहुंचे लेकिन जांच के नाम खानापूर्ति कर लौट आए। इससे आक्रोशित जनता ने निगम के खिलाफ नारेबाजी की।
पीसीसी सदस्य नसीर अहमद ने कहा कि किशन नगर में सड़क बनाने के लिए निगम ने पांच साल पहले टेंडर कराया लेकिन आजतक कोई कार्य नहीं हुआ। नगर निगम को ऐसे ठेकेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। उप्र कांगेस प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष सतीशचंद्र अग्रवाल ने कहा कि निगम अधिकारी दोषी ठेकेदार को बचाने का प्रयास कर रहे हैं।
नुरुलहुदा लाला राइन ने कहा कि क्षेत्र में सड़क, पानी की समस्या का निदान न होने तक आंदोलन जारी रहेगा। मो. हसन सिद्दीकी, चांद खान, अब्दुल्ला खान, शकील अहमद कुरैशी, परवीन बेगम, साइमा बेगम, इमरान कुरैशी, नदीम कुरैशी, नाजरीन, जाहिद मौजूद रहे।