फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेहतर कार्य के लए लेखपाल कए सम्मा नत

विज्ञापन
बेहतर कार्य के लए लेखपाल कए सम्मा नत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पटियाली। तहसील सभागार में एक सम्मान समारोह का आयोजन किया। इसमें तहसील क्षेत्र के लेखपालों को प्रशस्ति पत्र देकर उनके द्वारा किये गये कार्यों की प्रशंसा की गई। तहसील सभागार में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें तहसील क्षेत्र के लेखपालों को अच्छे कार्य करने पर उनको प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन



उपजिलाधिकारी धीरेंद्र सिंह ने सम्मानित लेखपालों के बेहतर कार्यों की प्रशंसा की और उन्हें शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि लेखपाल इसी तरह से भविष्य में भी कार्यों को मेहनत और लगन से अच्छे ढंग से पूर्ण करें।

तहसीलदार प्रवीन कुमार ने कहा कि लेखपालों को नई खतौनी, ऋण मोचन, श्रावस्ती मॉडल योजना आदि तहसील कार्यों को समय पर सही तरह से पूरा करने किया है। 33 लेखपालों को सम्मानित किया गया। उपजिलाधिकारी एवं तहसीलदार ने सम्मानित लेखपालों को प्रशस्ति पत्र दिए।
विज्ञापन


संजीव कुमार, जगदीश प्रसाद, रंजीत कुमार, आदित्य गौतम, सुशील कुमार, शिवांजली, शैलेंद्र, मानपाल सिंह, राकेश राजपूत, सतीष, श्रीनिवास, अमर सिंह आदि लेखपालों को सम्मानित कर के प्रशस्ति पत्र दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें