एटा। बुधवार रात को चली तेज हवाओं से चरमराई विद्युत आपूर्ति तीसरे दिन तक सुचारु नहीं हो सकी। ग्रामीण अंचल के दर्जनों गांव में शुक्रवार को भी अंधेरा रहा। इसमें अलीगंज निधौली कलां के 12 से अधिक गांव शामिल हैं।
बुधवार रात को चली तेज हवाओं में ग्रामीण अंचल के दोनों खंडों में 160 से अधिक विद्युत पोल व विद्युत तार टूट गए थे। इससे अवागढ़, निधौली कलां, पिलुआ, नूंहखेड़ा, धुमरी, पंवास, परसौंन जैथरा व अलीगंज क्षेत्र के 12 गांवों की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई थी।
गुरुवार को मरम्मत कार्य में जुटी रहीं टीमों के बाद जहां कुछ गांवों में बिजली मिल गई वहीं 12 से अधिक गांवों में तीसरे दिन भी आपूर्ति सुचारु नहीं हो सकी। इनमें अधिकांश गांव अलीगंज, निधौली कलां क्षेत्र के हैं। अधिशासी अभियंता के अनुसार शुक्रवार को भी मरम्मत कार्य जारी रहा। शनिवार को काम पूरा हो जाएगा।