फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली गिरने से पांच बीघा गेहूं की फसल जली

विज्ञापन
विज्ञापन
शिकोहाबाद। सोमवार दोपहर बैरई गांव के एक खेत में कटी रखी पांच बीघा गेहूं की फसल पर बिजली गिरने से आग लग गई। आग की लपटें देख आसपास के किसानों में अफरातफरी मच गई। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया।
विज्ञापन


गांव बैरई निवासी भंवर सिंह ने पांच बीघा खेत में खड़ी फसल काट कर खेत में सूखने के लिए एकत्र कर दी थी। सोमवार दोपहर आसमान में काली घटा छाई और हल्की बूंदाबांदी होने लगी। इसी बीच तेज आवाज के साथ बिजली खेत में एकत्र गेहूं की फसल पर गिरने आग लग गई।

गेहूं की फसल में आग की लपटें उठती देख खेत पर काम कर रहे किसानों में अफरातफरी मच गई। ग्रामीण आग बुझाने के लिए दौड़े। सूचना पर फायर ब्रिगेड वाहन जब तक पहुंचा तब तक फसल जल कर राख हो गई। आग में गेहूं बर्बाद हो गया। ग्रामीणों ने पीड़ित किसान को दैवीय आपदा राहत कोष से आर्थिक मदद दिलाने की मांग जिला प्रशासन से की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो संख्या छह
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें