फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अक्षय तृतीया कल, सोने की दामों में बढ़ी चमक

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। अक्षय तृतीया कल है। इस दिन सोना खरीदना शुभ माना जाता है। शनिवार और रविवार को फिरोजाबाद सराफा बाजार में सोने की कीमत 32,300 प्रति 10 ग्राम रुपये रही। वहीं चांदी भी 40 हजार रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई है।
विज्ञापन


सराफा व्यापारियों की माने तो पिछले कुछ सालों की बात की जाए तो अक्षय तृतीया के आसपास सोने की कीमत 30,000 प्रति 10 ग्राम से ऊपर नहीं थी। पिछले साल अक्षय तृतीया 9 मई 2016 को थी, तब सोना करीब 29,860 था। इस साल आनेवाले दिनों में भाव में और तेजी आने के संकेत मिल रहे हैं। सराफा व्यापारियों का कहना है कि सोमवार को भाव खुलेगा। अगर अंतर्राष्ट्रीय मार्केट में सोने की रेट बढ़ी तो अक्षय तृतीया पर सोना महंगा होगा।

अक्षय तृतीय के बाद से शादियों का सीजन शुरू हो जाएगा। इसीलिए लोगों ने आभूषणों की एडवांस में बुकिंग करा रखी है। अक्षय तृतीय पर लोग आभूषण को उठाएंगे लेकिन कीमत वही लगेगी जिस पर उन्होंने बुकिंग कराई थी। सराफा ने बताया कि पिछले साल सोने का भाव 28,861 प्रति दस ग्राम था। वहीं 2018 की शुरुआत में यह 28,500 था।
विज्ञापन


सोने का महंगा होना ज्वैलर्स पर कोई खास असर नहीं डालेगा। रेट का बिक्री पर कोई खास असर नहीं पड़ेगा। आने वाले दिनों में भाव भले ही बढ़ जाएं लेकिन लोग ज्वैलरी, सिक्के और बिस्किट के रूप में इसमें निवेश करना जारी रखेंगे। कुछ लोग रेट को देखकर खरीदारी नहीं करते हैं लेकिन अधिकांश लोग अक्षय तृतीय पर सोने को शुभ मानकर खरीदते ही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें