फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरक्षक व तस्करों के बीच हुई मुठभेड़

विज्ञापन
डेमो - फोटो : डेमो
विज्ञापन
वृंदावन (मथुरा)। तीर्थनगरी में गो तस्करी की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। मंगलवार रात को भी पानीघाट क्षेत्र से गाय चोरी कर ले जा रहे तस्करों की राष्ट्रीय गोरक्षा सेना के कार्यकर्ता से मुठभेड़ हो गई।
विज्ञापन


राष्ट्रीय गो रक्षा सेना के अध्यक्ष राम भारद्वाज ने बताया कि सेना के कार्यकर्ता रोनू ठाकुर पानीघाट परिक्रमा मार्ग से मंगलवार रात 11:40 बजे गुजर रहे थे। तभी उन्होंने देखा कि कुछ लोग मुंह पर कपड़ा बांधकर बिना नंबर की मार्शल गाड़ी में सड़क पर बैठी गाय को उठाकर ले जाने का प्रयास कर रहे थे। इसकी सूचना उन्होंने राम भारद्वाज व यूपी 100 को दी।


मौके पर पहुंचे राम भारद्वाज और रोनू ठाकुर ने टोका तो उन्होंने फायरिंग कर दी। दोनों पर गाड़ी चढ़ाकर कुचलने की कोशिश की। पुलिस की जीप आती देख गो तस्कर भाग खड़े हुए। राष्ट्रीय गोरक्षा सेना के संरक्षण महामंडलेश्वर स्वामी रुद्रदेवानंद महाराज ने कहा कि किसी भी कीमत पर गो तस्करों को वृंदावन में घुसने नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें