फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंद के दौरान हुईं तोड़फोड़ और आगजनी की निंदा

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। भारतीय सवर्ण महासभा ने भारत बंद के नाम पर कई शहरों में की गई तोड़फोड़ और आगजनी की घटनाओं की निंदा करते हुए रोष जताया। सवर्ण महासभा के संजीव उपाध्याय ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के फै सले के विरोध में भारत बंद के नाम पर जो तांडव किया गया है, वह निंदनीय है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि एससी/एसटी एक्ट के तहत दर्ज होने वाले अधिकांश मामले फर्जी मिलने पर सुप्रीम कोर्ट ने यह निर्णय दिया है। संजीव उपाध्याय ने कहा कि राजनीतिक दलों द्वारा बंद को समर्थन देना सवर्ण विरोधी मानसिकता का प्रतीक है। तोड़फोड़ एवं आगजनी का विरोध करने वालों में नीरज शर्मा, अनुपम दुबे, मनोज सिंह, पं दिनेश शर्मा, ग्रीश गुप्ता, अजय चौहान एवं अशोक उपाध्याय रहे।

डा. भीमराव अंबेडकर जन्म महोत्सव शोभायात्रा प्रबंध समिति ने एससी/एसटी कानून में संशोधन का विरोध किया है। जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। जीतू जाटव, केके जाटव, सुनील जाटव, योगेश गौतम, पंकज, सतीश जाटव, ऋषि कुमार, गोविंदा, दिलीप कुमार एवं संजीव कुमार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेशीय सफाई मजदूर संघ के नगर अध्यक्ष रामनाथ आजाद के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने राष्ट्रपति के नाम डीएम को ज्ञापन सौंपा, जिसमें एससी एसटी एक्ट को निष्प्रभावी करने के निर्णय पर पुनर्विचार की मांग की गई। महामंत्री अशोक वाल्मीकि ने कहा कि इससे देश की एकता व अखंडता के लिए खतरा पैदा हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें