फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लुटेरे बोले, होमगार्ड कराता था लूट, लेता था अपना हिस्सा

विज्ञापन
डैमो - फोटो : डैमो
विज्ञापन
वृंदावन (मथुरा)। थाना कोतवाली की रमणरेती पुलिस चौकी पर तैनात होमगार्ड युवकों से लूट कराता था और उन्हें पुलिस से बचाने के एवज में उनसे हिस्सा भी लेता था। गुरुवार रात पकड़े गए बदमाशों ने यह आरोप लगाया है। सीओ सदर ने होमगार्ड के खिलाफ जांच बैठा दी है।
विज्ञापन


बताए अनुसार गुरुवार को पुलिस ने मल्लाह पाड़ा रतन छतरी क्षेत्र निवासी राहुल और रामवीर को वृंदावन रेलवे स्टेशन के पास से मुठभेड़ के दौरान पकड़ा था। इनसे दो तमंचे और कारतूस बरामद किए। कोतवाली प्रभारी के अनुसार इन्होंने एक माह पूर्व गांधी मार्ग पर कोलकाता की महिला श्रद्धालु से हुई लूट और रमणरेती में हुई लूट में शामिल होना स्वीकार किया है।

बदमाश राहुल ने बताया कि रमणरेती पुलिस चौकी पर तैनात होमगार्ड सुरेंद्र यादव उनसे लूट कराता था और पुलिस से बचाने के एवज में हिस्सा लिया करता था। लूट की रकम से हम सभी मिलकर शराब की पार्टी करते थे। इस आरोप के बाद होमगार्ड के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के बजाए उसका नयति पुलिस चौकी पर तबादला कर दिया गया है। इधर, सीओ सदर राकेश कुमार सिंह ने कहा कि जांच में दोषी पाए जाने पर होमगार्ड के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि होमगार्ड ने ही बदमाशों को पकड़वाया है, इसलिए उसका नाम ले रहे हैं।
विज्ञापन


बरामद रकम और गहने छिपाने का आरोप
वृंदावन (मथुरा) पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान पकड़े बदमाशों से 35 हजार रुपये, सोने की चेन और पांच मोबाइल भी बरामद किए। जबकि लिखापढ़ी में पुलिस ने दोनों बदमाशों से 12 हजार रुपये बरामद दिखाए हैं। इस पर भाजपा नगर अध्यक्ष राजेश पंडित ने नाराजगी जताई है। कहा कि दोनों बदमाशों के परिवार वालों को पुलिस ने तीन दिन तक थाने में बैठाए रखा, जबकि उनका कोई दोष नहीं था। नगर निगम पार्षद मुन्नालाल निषाद, हेमंत भारती और पवन यादव ने बताया कि दोषी होमगार्ड के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग करने के लिए थाने गए तो पुलिस ने उनका अपमान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें