फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खायरा गांव के ग्रामीण सड़कों पर उतरे, बयां की दास्तां

विज्ञापन
डैमो - फोटो : डैमो
विज्ञापन
मथुरा। पुलिस-प्रशासन की कार्रवाई के खिलाफ गांव खायरा के ग्रामीण सड़कों पर उतर आए। शुक्रवार को पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस पहुंचे ग्रामीणों ने पुलिस-प्रशासन पर मनमानी का आरोप लगाते हुए कहा कि उनके सभी ट्रैक्टर नंबर एक के हैं। हमारे पास कागजात भी हैं। धर्मार्थ मंत्री लक्ष्मीनारायण चौधरी भी किसानों के बीच पहुंचे। ग्रामीणों की बात सुनकर डीएम और एसएसपी मौके पर बुला लिए और ग्रामीणों की समस्या के समाधान को कहा। तय हुआ कि जो भी किसान ट्रैक्टर के कागजात दिखा देंगे उनके ट्रैक्टर उनके सुपुर्द कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन


दो दिन पूर्व पुलिस और प्रशासन के अफसरों ने छाता के गांव खायरा और कोसीकलां के गांव जॉब में छापामारी करके 80 ट्रैक्टर बरामद किए थे। इन ट्रैक्टरों को चोरी और फर्जीवाड़ा का बताकर पुलिस कोतवाली ले आई। कार्रवाई से गुस्साए ग्रामीण शुक्रवार को गाड़ी और ट्रैक्टरों से एकत्रित होकर पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस पहुंचे। यहां पर प्रदर्शन करते हुए ग्रामीणों ने पुलिस-प्रशासन के अफसरों पर मनमानी और बर्बरता का आरोप मढ़ा।

ग्रामीणों का आरोप है कि कागजात होने के बाद भी ट्रैक्टर घरों का ताला तोड़कर लाए गए हैं। बीकानेर और छाता पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने न्याय की गुहार लगाई तो पीडब्ल्यूडी गेस्टहाउस पहुंचे कैबिनेट मंत्री लक्ष्मीनारायण चौधरी ने तत्काल डीएम सर्वज्ञराम मिश्र और एसएसपी प्रभाकर चौधरी को बुलवा लिया। कैबिनेट मंत्री ने ग्रामीणों की समस्या का समाधान करने को डीएम और एसएसपी को निर्देशित किया। डीएम और एसएसपी ने आश्वस्त करते हुए कहा शनिवार को कोतवाली छाता में एसडीएम, एआरटीओ और सीओ छाता की टीम कागजों की जांच करके सही पाए जाने पर ट्रैक्टरों को छोड़ेंगे। इस मौके पर जिलाध्यक्ष चौधरी तेजवीर सिंह, मंत्री प्रतिनिधि नरदेव चौधरी और भाजपा नेता निर्भय पांडेय मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें