फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में बड़ागांव पिलुआ के जवान की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। बाइक से बुआ के घर जा रहे बडागांव रहने वाले सैनिक संदीप की मार्ग दुघर्टना में मौत हो गई। शव को गांव में पहुंचता देख लोग बिलख पड़े। सैनिक का राजकीय सम्मान के साथ गांव में जवानों ने अंतिम संस्कार से पहले अंतिम सलामी दी।
विज्ञापन

थाना पिलुआ क्षेत्र के बड़ा गांव हाल निवासी दुर्गा कालोनी कासगंज संदीप (29) पुत्र नेम सिंह सेना में जवान थे। वर्तमान समय उनकी तैनाती जालंधर में थी। एक माह पहले जवान छुट्टी लेकर घर आया था। जहां से 19 फरवरी को संदीप बाइक पर सवार होकर अपनी बुआ के घर अलीगढ़ नानऊ जा रहा था। उसी समय कासगंज के नदरई पुल समीप कार ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी थी। इससे जवान गंभीर रुप से घायल हो गया। जिसका परिजन उपचार करा रहे थे। उसी समय उपचार के दौरान सैनिक की मौत हो गई। हादसे में हुई जवान की मौत की सूचना पाकर साथ के सैनिक मौके पर पहुंच गए। जहां से सैनिक का शव का तिरंगे में लपेट कर घर लाया गया। शव को गांव पहुंचता देख ग्रामीणों की आंखें नम हो गई। बाद में साथ आए सैनिकों ने भावभीनी श्रंद्धाजलि देते हुए जवान का अंतिम संस्कार कराया। परिजनों ने बताया कि मृतक जवान के तीन संतान है। वही मामले की जानकारी पाकर पिलुआ पुलिस के साथ ही एटा तहसीलदार संजीव ओझा मौके पर पहुंच गए थे, जिन्होंने जवान को श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें