फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर तरफ यमुना जी की जय-जयकार

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। भगवान कृष्ण की नगरी में यमुना मैया के जयकारे गूंजते रहे। यमुना छठ पर जगह-जगह शोभायात्रा निकाली गईं। अभिषेक किए गए। चुनरी मनोरथ किया गया। शाम को फूल बंगले सजाए गए। यमुना किनारे भजन संध्या का आयोजन कर यमुना जी का गुणगान किया गया।
विज्ञापन


यमुना छठ पर शुक्रवार की सुबह से ही पूजा-अर्चना का सिलसिला शुरू हो गया था। यमुना मैया की पूजा आराधना की गई। यमुना छठ मनाने के लिए बड़ी दूर-दूर से लोग पहुंचे थे। बंगालीघाट से लेकर स्वामी घाट तक पूजा-अर्चना करने वालों की भीड़ थी। दुग्धाभिषेक कर पूजन किया गया। माथुर चतुर्वेद परिषद और अखिल भारतीय तीर्थ पुरोहित महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेश पाठक, राकेश तिवारी, योगेंद्र चतुर्वेदी के नेतृत्व में सैकड़ों लोगों ने विश्रामघाट पर यमुना जी का दुग्धाभिषेक कर पूजन किया। सायं चार बजे यमुना जी का डोला व शोभायात्रा निकाली। श्रीकृष्ण जन्मस्थान सेवा संस्थान ने सुबह नौ बजे यमुना छठ पर भव्य शोभायात्रा निकाली। शोभायात्रा में महिलाएं यमुनाजल भरे कलश सिर पर धारण किए थीं।

संस्थान सदस्य गोपेश्वरनाथ चतुर्वेदी, संयुक्त मुख्य अधिशाषी राजीव श्रीवास्तव, गिर्राज शरण गौतम, विजय बहादुर सिंह के नेतृत्व में निकाली शोभायात्रा में यमुना भक्तों ने विश्रामघाट जाकर पूजन किया। कालिंद्री सेवा संस्थान के लोगों ने डीग गेट स्थित गिरिराज मंदिर से यमुना जी की शोभायात्रा निकाली। रामकुमार शर्मा, नरेंद्र गर्ग, गोपालाचार्य, सूर्यकांत, पूर्व चेयरमैन वीरेंद्र अग्रवाल के नेतृत्व में निकाली शोभायात्रा में 108 महिलाओं ने यमुनाजल से भरे कलश सिर पर धारण किए। शोभायात्रा में शामिल लोगों ने असकुंडा घाट पर यमुना पूजन व अभिषेक किया और आरती उतारी।
विज्ञापन


परशुराम शोभायात्रा समिति के अध्यक्ष रामगोपाल शर्मा के नेतृत्व में यमुनाछठ स्वामी घाट पर मनाया। इस दौरान बलराम कौशिक, लब्बो पंडित, मुकेश शास्त्री ने वेदमंत्रों के साथ पूजा कराई। सायं को यमुना जी का फूलबंगला सजाया और छप्पन भोग लगाए। यमुना शुद्धिकरण समिति के लोगों ने तुगनाथ चतुर्वेदी के नेतृत्व में संगोष्ठी आयोजित की। इस दौरान सरदार सूर्यकांत चतुर्वेदी, महेश सैनी, ओमप्रकाश, अशोक चौधरी, प्रभात अग्रवाल, राजकुमार उपाध्याय मौजूद रहे। मनीष शंकर शास्त्री के नेतृत्व में यमुना जी का पूजन कराया गया। इस दौरान राजराजेश्वरी मंदिर में माता यमुना जी का शृंगार किया और रात्रि को आरती उतारी। सर्व तंत्र स्वतंत्र भोले बाबा के नेतृत्व में यमुना जी का पूजन कर पाठ किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें