फिरोजाबाद/जसराना। चचेरे भाई को बाइक से परीक्षा दिलाने जा रहा युवक ट्रक की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई, जबकि चचेरा भाई गंभीर घायल होने पर उसे आगरा रैफर कर दिया। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है। हादसे से गुस्साए ग्रामीणों ने एटा-शिकोहाबाद मार्ग पर जाम लगा दिया।
गांव खुदादादपुर निवासी शिवराज सिंह का 17 वर्षीय बेटा रवींद्र सिंह की सुमन प्रकाश महाविद्यालय खड़ीत में परीक्षा थी। नेट होने के कारण रवींद्र अपने चचेरे भाई पुष्पेंद्र (17) के साथ बाइक से परीक्षा देने जा रहा था। सायपुर गांव के पास सामने से आ रहे अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आने से बाइक ट्रक में फंसने के बाद काफी दूर कर घिसटती रही। टक गांव में बनी नाली तोड़ कर पेड़ के सहारे जाकर रुका तो लोगों की भीड़ जमा हो गई।
हादसे में पुष्पेंद्र की मौके पर मौत हो गई, जबकि रवींद्र गंभीर रुप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस घायल रवींद्र को सीएचसी आई, जहां से गंभीर हालत में उसे आगरा रैफर कर दिया गया। हादसे से गुस्साए ग्रामीणों ने एटा-शिकोहाबाद मार्ग पर जाम लगा दिया। इसके चलते मार्ग के दोनो ओर वाहनों की कतार लग गई। सीओ प्रेम प्रकाश यादव ने ग्रामीणों को समझा कर जाम खुलवाया।
सीओ शिकोहाबाद संजय रेड्डी, एसडीएम जसराना मोहम्मद रिजवान ने ग्रामीणों को ब्रेकर लगवाने का आश्वासन दिया। पुलिस ने शव पीएम के लिए भेजा है। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है। अस्पताल पहुंची मृतक की मां बेटे का शव को देख बेहोश हो गई।
थाना क्षेत्र के गांव स्यौंडा निवासी अमर सिंह पुत्र सुल्तान सिंह शिकोहाबाद से स्कूटी से अपने गांव आ रहे थे। वनबारा के पास पीछ से आ रही पूर्व पालिका अध्यक्ष रघुवर दयाल गुप्ता के बेटे अतुल गुप्ता की कार ने टक्कर मार दी। अमर सिंह गंभीर रुप से घायल हो गए।
कार के चालक ने पास में खड़ी एक अन्य कार को टक्कर मार दी। आवास विकास कालोनी निवासी महेश माथुर ने बताया कि गांव में अपनी पुत्री के लिए लड़का देखने आए थे। कार से उतरकर फोन से बात कर रहे थे कि तभी कार ने टक्कर मार दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने कार को हटवाकर यातायात को चालू कराया। हादसे के वक्त ड्राइवर कार चला रहा था।