फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए नहीं मिल रही जमीन

विज्ञापन
जमीन - फोटो : डेमो
विज्ञापन
मथुरा। प्रत्येक परिवार को आवास दिलाने की योजना पर काम कर रही सरकार की उम्मीदों पर विकास प्राधिकरण खरा नहीं उतर पा रहा है। मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण को 1500 आवास बनाकर देने हैं, लेकिन अब तक जमीन नहीं मिल सकी है। शहर के कालोनाइजर के साथ भी बैठक की गई परंतु उसका परिणाम नहीं निकल सका।
विज्ञापन

केंद्र सरकार द्वारा मथुरा जनपद में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 1500 आवास बनाए जाने का लक्ष्य दिया गया है। यह आवास उन गरीबों को दिए जाने है, जिनके पास मकान नहीं है। यह 1500 आवासों के निर्माण की जिम्मेदारी विकास प्राधिकरण को दी गई थी। विकास प्राधिकरण के पास लैंड बैंक न होने के कारण कॉलोनाइजर से मदद मांगी गई। इसके लिए कालोनाइजरों के साथ बैठक कर जमीन प्राप्त करने की कोशिश की परंतु अभी तक उसे इन आवासों के लिए कोई जमीन उपलब्ध नहीं हो सकी। एक्सईएन अर्जुन सिंह तोमर ने बताया कि अभी जमीन खोजी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें