फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘कुंजन होरी रे श्याम रसिया’

विज्ञापन
होली - फोटो : डेमो
विज्ञापन
मथुरा। रंगभरनी एकादशी पर ठाकुर द्वारिकाधीश ने कुंज में विराजकर श्रद्धालुओं को दर्शन दिए और होली भी खेली। रंगभरनी एकादशी पर सोमवार को ठाकुर द्वारिकाधीश के लिए मंदिर में सुबह राजभोग के दर्शन के समय कुंज सजाई गई। सुबह 10 बजे से ठाकुर द्वारिकाधीश ने कुंज में विराजकर श्रद्धालुओं को दर्शन दिए। इस दौरान द्वारिकाधीश मंदिर परिसर को हरा, लाल, बैंगनी रंग के फूलों से सजाया गया और टेसू के रंग से ठाकुर जी संग श्रद्धालुओं ने होली खेली।
विज्ञापन

मंदिर में रसिया गायक मंडल के लोगों ने ‘कुंजन होरी रे श्याम रसिया’ सहित होली गीत व रसिया गायन किया। कुंज में विराजे ठाकुर द्वारिकाधीश संग होली खेल श्रद्धालु आनंदित रहे। इस दौरान मंदिर के अधिकारी श्रीधर चतुर्वेदी, दीनानाथ शर्मा, राकेश तिवारी, मुरलीधर भोले, अमित चतुर्वेदी, सुरेश शर्मा, ब्रजेश चतुर्वेदी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें