फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईआईटी जांच पर टिका रुक्मिणी विहार का आवंटन

विज्ञापन
डेमो - फोटो : डेमो
विज्ञापन
मथुरा। विकास प्राधिकरण की सबसे बड़ी आवासीय कालोनी रुक्मिणी विहार में आवासों का आवंटन आईआईटी जांच पर टिक गया है। इसके कारण आवंटियों को आवास तक नहीं मिल पा रहे हैं। खराब गुणवत्ता के आवासों की जांच प्राधिकरण ने आईआईटी को सौंपी है।
विज्ञापन


रुक्मिणी विहार के करीब 650 आवंटियों को मकान नहीं मिल पा रहे हैं। निर्माण के कुछ दिन बाद ही जर्जर हुए इन आवासों की शिकायत जब आवंटियों ने प्राधिकरण के अधिकारियों से की तो उनके द्वारा इनकी खराब गुणवत्ता की जांच आईआईटी से कराने की कार्रवाई की।

उधर, प्रथम दृष्टया निर्माण में लापरवाही मानते हुए तीन ठेकेदारों को ब्लैक लिस्ट भी कर दिया। अभी तक 650 मकानों के गुणवत्ता की जांच आईआईटी नहीं कर सकी है। उसके द्वारा सर्वे कर लिया गया है। आवास पर कब्जा पाने के लिए आवंटी प्राधिकरण के चक्कर लगा रहे हैं।
विज्ञापन


दो दिन पूर्व मनी पाड़ा निवासी विवेक गौतम ने इस संबंध मेें प्राधिकरण उपाध्यक्ष से मिलकर आवास पर कब्जे की मांग की। विवेक गौतम ने यह आवास वर्ष 2013 में अपने नाम पर लिया था। एक्सईएन अर्जुन सिंह तोमर ने बताया कि आईआईटी जांच के बाद ही इन आवासों को ठीक किया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें