फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में लेटलतीफी की शिकार पीएम आवास योजना

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। जिले में प्रधानमंत्री आवास योजना लेटलतीफी का शिकार है। लाभार्थियों की मनमानी व पंचायत अधिकारियों की शिथिलता के कारण आवासों का निर्माण कछुआ गति से चल रहा है। सबसे खराब स्थिति एका ब्लाक की है। जहां निर्धारित लक्ष्य 784 के सापेक्ष महज चार आवासों का निर्माण हो पाया है।
विज्ञापन


वित्तीय वर्ष 2016-17 के दरम्यान जिले में 2020 पीएम आवास व वित्तीय वर्ष 2017-18 में 1390 पीएम आवास सहित कुल 3410 पीएम आवास बनाए जाने थे। शासन ने इसके लिए आगामी मार्च 2018 की तिथि निर्धारित की थी। यानि इस अवधि में दोनों वित्तीय वर्षों में चयनित लाभार्थियों के पीएम आवासों को पूर्ण कराना था। लेकिन लाभार्थियों की मनमानी एवं पंचायत स्तरीय अधिकारियों की शिथिलता के कारण जिले में अभी तक कुल 725 पीएम आवास बनाए जा सके हैं।

जिनमें अरांव ब्लाक में 139,खैरगढ में 133,मदनपुर में 102,शिकोहाबाद में सर्वाधिक 145 और टूण्डला में 94पीएम आवासों का निर्माण पूर्ण हो सका है।जिले में सबसे खराब स्थिति एका ब्लाक की है जहां पीएम आवास के लिए निर्धारित लक्ष्य 784 के सापेक्ष महज चार पीएम आवासों का निर्माण हो पाया है। वहीं क्रमश दूसरे व तीसरे पायदान पर फिरोजाबाद है जहां निर्धारित लक्ष्य 341 के सापेक्ष महज 33 और जसराना में 295 के सापेक्ष महज 15 आवासों का निर्माण हो पाया है।
विज्ञापन


ताजा स्थिति में 2685 पीएम आवासों का निर्माण अधर में है। जिसमें से लगभग 1500 आवासों की तीसरी किश्त जारी नहीं हो पाई है। शेष लगभग 1185 पीएम आवास निर्माण कार्य या तो शुरू नहीं हुआ अथवा शुरूआत दौर में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें