फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री पर आपतिजनक टिप्पणी से भड़की हिंदू युवा वाहिनी

विज्ञापन
सीएम योगी आदित्यनाथ
विज्ञापन
बेवर। फेसबुक पर प्रदेश के मुख्यमंत्री के विरुद्ध अमर्यादित पोस्ट से हिंदू युवा वाहिनी के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं में आक्रोश है। थाने पहुंचकर तहरीर दी है।
विज्ञापन


हिंदू युवा वाहिनी के संरक्षक और प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर कस्बा निवासी नामजद लोगों ने अभद्र टिप्पणी किए जाने के साथ ही फेसबुक पर पोस्ट की। जानकारी होने के बाद हिंदू युवा वाहिनी ने आक्रोश जताया। नगर अध्यक्ष सुमित दुबे कार्यकर्ताओं के साथ थाने पहुंचे।

प्रभारी थानाध्यक्ष सतेंद्र पाल सिंह को प्रार्थना-पत्र देकर आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की। नगर अध्यक्ष का कहना है कि गणतंत्र दिवस के अवसर पर सांप्रदायिक सौहार्द्र बिगाड़ने का प्रयास किया जा रहा है। प्रभारी थानाध्यक्ष ने मामले की जांच कर कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष सुमित सिकरवार,नगर महासचिव गौरव मिश्रा, सचिन दीक्षित, आलोक ठाकुर, हरिओम ठाकुर कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें