एटा। भूमि विवाद संबंधी विवादों के निस्तारण के लिए क्षेत्रीय आधार पर संयुक्त टीमों का गठन किया गया है, जो प्राथमिकता के आधार पर मौके पर पहुंचकर विवादों का निस्तारण करेंगे। टीमों में तहसीलदार, राजस्व निरीक्षक, कम से काम चार लेखपालों के साथ-साथ पुलिस थाने के थाना प्रभारी, उपनिरीक्षक, चार आरक्षी शामिल होंगे।
सोमवार को एसडीएम सदर ब्रजेश कुमार सिंह ने बताया कि सप्ताह में दो दिन निर्धारित किए है। निर्धारित दिवस पर गांव में जाकर भूमि विवादों को चिह्नित कर पंजिका में अंकित करेंगे। उसी दिन निस्तारण कराकर प्रमाण पत्र टीम में नियुक्त दस सदस्यीय अधिकारियों, कर्मचारियों के हस्ताक्षर सहित उपलब्ध कराएंगे।
इन गांवों का जारी हुआ रोस्टर
एसडीएम ने बताया कि आज मंगलवार को कंसुरी में, कल यानि 10 जनवरी को राधेनगर में, 17 जनवरी को फफोतू में, 20 जनवरी को भोपतपुर में, 23 जनवरी को पिलुआ में, 25 जनवरी को सिरसा टिप्पू में, 29 जनवरी को फिरोजपुर सलौनी में, 31 जनवरी बुधवार को बीगौर में राजस्व विभाग की टीम, पुलिस विभाग की टीम द्वारा संयुक्त रूप से भ्रमण कर भूमि विवादों का निस्तारण कराया जाएगा।