फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रांतीय नेता पर टिप्पणी पर शिक्षकों में आक्रोश

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। माध्यमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष एवं विधान परिषद में शिक्षक दल के नेता का पुतला दहन एवं अशोभनीय टिप्पणी पर निंदा प्रस्ताव पारित कर शिक्षक नेताओं ने आक्रोश जताया।
विज्ञापन


रविवार को लक्ष्मीबाई बालिका इंटर कालेज में आहूत आपात बैठक में संगठन संरक्षक के प्रति की गई अशोभनीय टिप्पणी एवं पुतला दहन पर जिला संगठन ने आक्रोश जताया। जिलाध्यक्ष कमलेश मिश्र ने कहा कि सस्ती लोकप्रियता के लिए ऐसी बयानबाजी उचित नहीं है। जिलामंत्री विश्व प्रताप सिंह चौहान ने कहा कि अनर्गल बयानबाजी एवं मर्यादाओं की सीमा लांघना निंदनीय है। संगठन इसका पुरजोर विरोध करता है।

पूर्व जिलाध्यक्ष मनेाज तिवारी ने कहा कि शिक्षक सम्मान के लिए जीवन समर्पित करने वाले शिक्षक नेता के प्रति अमर्यादित टिप्पणी घटिया मानसिकता का प्रतीक है। प्रदेश कार्यकारिणी की सदस्य डॉ विनीता तिवारी एवं पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश शर्मा ने कहा कि इतिहास गवाह है कि शिक्षकों की उपलब्धियां शर्मा जी के नेतृत्व में हुए संघर्ष की ही देन है। सर्व सम्मति से निंदा प्रस्ताव पारित किया गया।
विज्ञापन


पवन जैन, डॉ ब्रजेश दीक्षित, विवेक प्रताप सिंह, अनुपम दुबे, शिवमंगल कुमार, सचेंद्र गहलौत, विजय राघव, लज्जाराम यादव आदि मौजूद रहे। ज्ञात रहे कि शनिवार को पुरानी पेंशन की मांग कर रहे एक संगठन के कुछ पदाधिकारियों ने पुतला फूंक कर उनके विरुद्ध अशोभनीय बयानबाजी की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें