फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बर्फीली हवाओं ने धूप को भी बेदम किया

विज्ञापन
कोहरा - फोटो : डेमो
विज्ञापन
मथुरा। कड़ाके की सर्दी और घने कोहरे के बाद शुक्रवार को धूप तो खिली लेकिन बर्फीली ठंडी हवाएं शरीर में शूल की तरह चुभती रहीं। ठंड के कारण लोग आवश्यक कार्यों से ही बाहर निकल रहे हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार को सुबह कोहरे के कारण यमुना एक्सप्रेसवे, राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहनों की रफ्तार थम गई। कोहरा के साथ ही ठंडी हवाओं ने लोगों को घरों में कैद कर दिया।


दोपहर बाद धूप खिली तो सर्दी से परेशान लोगाें के चेहरे खिल उठे। धूप की तेजी राहत दे रही थी। लेकिन बर्फीली हवाएं अब भी शरीर में शूल की तरह चुभ रही थीं। ठंड के कारण लोगों की दिनचर्या गड़बड़ा गई है। शुक्रवार को रात का तापमान छह डिग्री सेल्सियस तथा दिन का तापमान 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अभी दो दिन तक यही हालात रहेंगे।
विज्ञापन


कोहरे ने थाम दी रफ्तार
मथुरा। कोहरे ने रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया है। स्थिति यह है कि सुबह के वक्त तो पास से पास का भी नहीं दिख रहा था। शाम ढले ही फिर कोहरा छा गया था। एक्सप्रेसवे और हाईवे पर तो वाहन थम गए थे। कुछ जगह तो लोगों ने अपने वाहनों को सड़क किनारे पर ही खड़ा कर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें