मिट्टी की ढाय में दबकर दो बालिकाओं की मौत
- फोटो : अमर उजाला
एटा। घर के लिए मिट्टी लेने गई दो बालिकाओं की ढाय में दबने से मौत हो गई। घटना की सूचना के बाद पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए। गांव में दो परिवार की बेटियों की मौत से कोहराम मच गया। घटना थाना मिरहची के गांव कन्हई की है।
गुरुवार दोपहर करीब डेढ़ बजे ढाय में दबकर शिवानी (08) पुत्री सोमेंद्र और रंजनी (12) पुत्र राम गोपाल की मौत हो गई। दरअसल, गांव से पांच किशोरी पीली मिट्टी लेने के लिए गांव से बाहर खेतों में बनी ढाय से मिट्टी लेने गई थी। अभी मिट्टी खोद ही रही थी कि अचानक ढाय की एक तरफ से मिट्टी गिरने की आवाज हुई, इसके बाद तीन बालिकाएं तो बाहर आ गई। मगर दो मिट्टी खोदने में लगी रही। जब तक बाहर निकली बालिकाएं कुछ कह पाती। इससे पहले मिट्टी की ढाय गिर गई, जिसमें दबकर दो परिवार की बेटियों ने दम तोड़ दिया। घटना के बाद मौके पर एडीएम वित्त एवं राजस्व महेश चंद्र शर्मा, एडीएम प्रशासन धर्मेंद्र सिंह, एसएसपी अखिलेश चौरसिया, एएसपी संजय कुमार, एसडीएम बृजेश सिंह मौके पर पहुंचे, जिन्होंने दो बालिकाओं को निकाले जाने के बाद भी करीब डेढ़ घंटे तक एक के बाद एक कर दो जेसीबी को चलवाया।