फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्दी पड़ने से बच्ची को हुआ निमोनिया, मौत

विज्ञापन
काोहरा - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
कुसमरा। जिले में चल रही शीतलहर के प्रकोप से गरीब परिवार की एक बालिका की सर्दी के चपेट में आने से मौत हो गई। बालिका की मौत की जानकारी मिलने पर पहुंचे एसडीएम ने परिजनों को कंबल दिए। वहीं नगर पंचायत को निर्देश दिए हैं कि पीड़ित परिवार के लिए मकान आवंटित किया जाए।
विज्ञापन


नगर की वाल्मीकि बस्ती निवासी प्रमोद कुमार की आर्थिक स्थिति सही नहीं है। उसके पास पक्का आवास भी नहीं है। प्रमोद वाल्मीकि अपने परिवार के साथ आवास न होने के कारण पॉलीथिन डालकर रह रहा है। पिछले एक सप्ताह से पड़ रही कड़ाके की सर्दी से उसकी एक साल की बच्ची दिव्या निमोनिया से पीड़ित हो गई। परिजन उसका एक निजी डॉक्टर के यहां उपचार करा रहे थे। बुधवार को उसकी मौत हो गई।

पिछले वर्ष सर्दी से ही प्रमोद के दो साल के पुत्र की भी मौत हो गयी थी। सर्दी से बालिका की मौत होने की जानकारी प्रमोद कुमार ने एसडीएम किशनी देवेंद्र कुमार को दी तो वे गांव पहुंचे। प्रमोद के घर पहुंचकर उनकी पत्नी को कंबल दिया। वहीं अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत को निर्देशित किया कि पीड़ित को आवास आवंटित किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें