फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ढाय के नीचे दबने से मजदूर की दर्दनाक मौत

Wed, 13 Dec 2017 11:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला एटा
विज्ञापन
death - फोटो : demo
विज्ञापन
कासगंज। सिकंदरपुर वैश्य के ग्राम महमूदपुर में बालू खनन के दौरान ढाय के नीचे दबकर एक मजदूर की मौत हो गई। जबकि दूसरा मजदूर घायल हो गया। मजदूर की मौत से ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया।
विज्ञापन


रसीक (26) पुत्र अशफाक निवासी ग्राम चितहरा एवं राम किशोर बालू खनन पर मजदूरी करते हैं। खनन स्थल पर वे जब बालू भरने का कार्य कर रहे थे तभी दोनों ढाय के नीचे दब गए। ढाय गिरते देख आसपास के अन्य मजदूर दौड़कर वहां पहुंचे। बालू हटाकर दोनों को बाहर निकालने के प्रयास शुरू कर दिया। काफी प्रयास के बाद दोनों को बाहर निकाला। रसीक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि रामकिशोर गंभीर रूप से घायल हो गया।

हादसे की सूचना पर ग्रामीण एवं परिवारीजन मौके पर आ गए। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। ग्रामीणों में घटना को लेकर आक्रोश देखा गया। जानकारी मिलने पर नायब तहसीलदार आसिफ खान राजस्व कर्मियों के साथ मौके पर आ गए। ग्रामीणों ने घटना पर आक्रोश जताया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि यहां अवैध तरीके से खनन का कार्य चल रहा है। इससे जगह-जगह गड्ढे हो चुके हैं। ग्रामीणों ने शव को भी काफी देर तक नहीं ले जाने दिया।
विज्ञापन


नायब तहसीलदार ने अधिकारियों तक मामले को पहुंचाने का आश्वासन दिया। इसके बाद ही ग्रामीण शांत हुए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जबकि घायल को चिकित्सालय भेजा गया है। रसीक की एक साल पहले ही शादी हुई है। उसके कोई भी बच्चा नहीं है। उसकी मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें