फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाले में पॉलीथिन में भरे मिले आधार कार्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद/शिकोहाबाद। एक तरफ सरकार हर व्यक्ति का आधार कार्ड बनवाने का प्रयास कर रही है। वहीं डाक विभाग सरकार की मंशा को पलीता लगा रहा है। मंगलवार को आदर्श टाकीज के सामने नाले में एक पॉलीथिन थैली में लगभग सौ आधार कार्ड पड़े मिले। इससे स्थानीय लोगों में रोष है।
विज्ञापन


मंगलवार सुबह कुछ लोगों की नजर नाले में एक लाल रंग की थैली पर पड़ी। जैसे ही लोगों ने थैली को निकाल कर खोला तो होश उड़ गए। थैली में लगभग एक सैकड़ा आधार कार्ड थे। जिन्हें लोगों तक न पहुंचा कर किसी ने थैली में भरकर नाले में फेंक दिया था। आधार कार्ड नाली में पड़े देख लोगों में रोष है। लोगों प्रशासन और डॉक विभाग की भूमिका पर सवाल खड़े कर रहे हैं।

तहसीलदार दीपक कुमार और थाना पुलिस मौके पर पहुंच कर आधार कार्ड को जब्त कर लिया। तहसीलदार का कहना है कि मामले की जांच कराई जाएगी। आखिर इतने आधार कार्ड नाले में कहां से आए। डाकघर ने भी जांच शुरु कर दी है कि आधर कार्ड किस डाकिया को दिए गए और क्यों वितरित नहीं हुए।
विज्ञापन


नाले में पॉलीथिन में पड़े आधार कार्ड में से रुकनपुर के कुछ लोग अपने नाम के आधार कार्ड उठा ले गए। उनका कहना था कि महीनों से आधार कार्ड आने का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन उनके घर कार्ड नहीं पहुंचा। कई बार क्षेत्रीय डाक वितरण करने वाले से पूछा, लेकिन हर बार कार्ड नहीं आने की कह कर टरका दिया। नाले में आधार कार्ड मिलने से लोगों में गुस्सा दिखाई दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें