फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक ने किया नई इमरजेंसी भवन का लोकार्पण

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद/शिकोहाबाद। जिला संयुक्त चिकित्सालय में दो करोड़ रुपये की लागत से बनी इमरजेंसी का मंगलवार सुबह विधायक डॉ. मुकेश वर्मा ने लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि नवीन इमरजेंसी मरीजों को बेहतर सुविधा देने के लिए है। जनता को डॉक्टरों का सहयोग कर सुविधा का लाभ लेना चाहिए।
विज्ञापन


कार्यक्रम के अध्यक्षता डॉ. सीएमओ एसके दीक्षित ने की। कार्यक्रम का शुभारंभ मंचासीन अतिथियों के स्वागत समारोह से हुआ। विधायक डॉ. वर्मा, सीएमओ और सीएमएस संग एसडीएम ने नवीन इमरजेंसी का लोकार्पण किया। इसके बाद वक्ताओं ने अपने विचार रखे और नवीन इमरजेंसी में मरीजों को बेहतर सुविधा मुहैया कराने की इच्छा जताई।

सीएमओ ने अस्पताल और इमरजेंसी में डॉक्टरों की कमी पूरा करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि इमरजेंसी में नवीन उपकरण आ चुके हैं। जल्द ही डॉक्टरों की कमी को पूरा किया जाएगा। सीएमएस डॉ. श्याममोहन गुप्ता ने आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें