फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़े नाले में मिला अधेड़ का शव, नहीं हुई पहचान

विज्ञापन
death - फोटो : डैंमो
विज्ञापन
वृंदावन (मथुरा)। वृंदावन के मथुरा गेट चौकी के समीप सीएफसी चौराहे के बड़े नाले में शुक्रवार की सुबह अधेड़ का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान नहीं हो सकी। पुलिस ने फिलहाल शव मॉर्चरी में रखवा दिया है।
विज्ञापन


शुक्रवार की सुबह लोग सोकर उठे थे, तभी लोगों ने सीएफसी के बड़े नाले में शव पड़ा देखा। लोगों की सूचना पर कोतवाली पुलिस ने शव को नाले से बाहर निकाला। आस-पास के लोगों को उसकी पहचान के लिए बुलाया लेकिन मृतक की पहचान नहीं हो सकी।

तलाशी में भी कोई कागजात नहीं मिला। इसके बाद शव मोर्चरी में रखवा दिया गया। उधर, कुछ लोग इसे हत्या कर शव नाले में फेंकना मान रहे हैं। कोतवाली प्रभारी सुबोध कुमार सिंह ने बताया कि मृतक की उम्र करीब 45 साल है। शरीर पर किसी प्रकार के चोट के निशान नहीं हैं। 72 घंटे बाद पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें