फिरोजाबाद। आगामी लोकसभा चुनाव में जिले के मतदाता अब 1939 बूथों पर मतदान करेंगे। आयोग ने जिले में 71 बूथों को बढ़ाने को हरी झंडी दे दी है। 2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव की तैयारी आयोग ने शुरू कर दी है। आयोग का पत्र आते ही प्रशासन ने सूचना तहसीलों को भेज दी है।
लोकसभा चुनाव भले ही 2019 में हों, लेकिन बूथ सुधारने का काम आयोग ने शुरू कर दिया है। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर डीएम एवं जिला निर्वाचन अधिकारी नेहा शर्मा ने सभी एसडीएम से बूथों को बढ़ाने की रिपोर्ट दो माह पूर्व मांग ली थी।
राजनैतिक दलों के सभी प्रतिनिधियों से मंथन एवं प्रस्ताव लेने के साथ आयोग को रिपोर्ट भेजी थी। इसमें कम मतदाताओं वाले बूथों को खत्म करने के साथ जहां मतदाताओं की संख्या अधिक थी। ऐसे बूथों को खत्म करने की तैयारी थी। जिला प्रशासन की ओर से आयोग को भेजी गई रिपोर्ट के आधार पर जिले में 71 बूथ बढ़ाए जाने हैं। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी रेनू अग्रवाल ने जिले में बूथ बढ़ाने की हरी झंडी देने की पुष्टि की है।