फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कीर्तन दरबार में किया संगत को निहाल

विज्ञापन
कासगंज में गुरूनानक जयंती पर गुरूद्वारे में सबद कीर्तन करते श्रद्घालु
विज्ञापन
एटा। श्री गुरुनानक देव का प्रकाशोत्सव ठंडी सड़क स्थित गुरुद्वारा में परंपरागत तरीके से मनाया गया। सुबह से ही भक्तों का तांता लगा रहा। सुबह गुरु की संगति द्वारा धुर की वाणी का पाठ किया गया।
विज्ञापन


कीर्तन दरबार में बताया कि गुरु नानक देव जी का अवतार 1469 ई में तलबंडी में हुआ था। गुरु नानक देव ने कर्म करो, सुमरन करो व बांट के खाओ का संदेश देकर परिश्रम से अर्जित धन का दशवांश गरीबों की सेवा में लगाने का भी संदेश दिया। साथ ही लोगों को ऊंच नीच एवं जाति पांत का भेद मिटाने को कहा।

गुरुजी ने बताया कि मानव जीवन 84 लाख योनियों के बाद प्राप्त होता है। इस अवसर पर पूरा गुरुद्वारा रोशनी से जगमगा रहा था वहीं परिसर को फूलों से सजाया गया। विशेष कीर्तन दरबार के बाद लंबर का आयोजन किया गया। परिसर भक्तों से भरा रहा। शाम के समय दीपमाला व आरती शबद का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अनुयाइयों ने एक दूसरे को गुरुपर्व की बधाईयां दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें